नई दिल्ली। दुनियाभर में हर दिन कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक,दुनियाभर में अब तक करीब 78 लाख 59 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 40 लाख 35 हजार लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। दुनिया के करीब 60 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 8 देशों से आए हैं।इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 45 लाख है।
अमेरिका में केस- 2,142,224, मौतें- 117,527
ब्राजील में केस- 850,796, मौतें- 42,791
रूस में केस- 520,129, मौतें- 6,829
भारत में केस- 308,993, मौतें- 8,884
यूके में केस- 294,375, मौतें- 41,662
स्पेन में केस- 290,685, मौतें- 27,136
इटली में केस- 236,651, मौतें- 34,301
पेरू में केस- 220,749, मौतें- 6,308
जर्मनी में केस- 187,423, मौतें- 8,867
इरान में केस- 184,955, मौतें- 8,730
8 देशों में दो लाख से ज्यादा केस
ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। इनके अलावा आठ देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं। चार देश (अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली) ऐसे हैं, जहां 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1.17 लाख के पार जा चुका है। भारत टॉप-4 देशों में शामिल हो गया है। वहीं चीन में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है।