नई दिल्ली। आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए संतुलित भोजन की बहुत आवश्यकता है। वजन कम करने के लिए भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए। इतना ही नहीं इस बात को भीध्यान में रखना चाहिए। किस चीज को किस समय खाया जाया। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो यहां उन पांच चीजों का जिक्र किया गया है। जिन्हें रात में खाने से बचना चाहिए।
पिज्जा- हर उम्र वर्ग के लोगों को पिज्जा बहुत पसंद होता है। लेकिन रात में इसे खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल इसमें चीज की मात्रा अधिक होती है। साथ ही साथ सॉस में चीनी पाई जाती है। वहीं इसके आटे में रिफाइन कार्ब्स होते हैं। ऐसे में ये वजन बढ़ाने के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाता है। और वहीं नॉन-वेज पिज्जा में ऊपर से प्रोसेस्ड मीट रखा जाता है। इसके साथ ही ट्रांस फैट भी मिलाया जाता है।
नट्स-बादाम, अखरोट, काजू या पिस्ता जैसे ड्राइ फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इनमें अधिक कैलोरी पाई जाती है। क्योंकि सोने से बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं होती है,ऊर्जा के लिए कैलोरी का इस्तेमाल नहीं होता है और ये फैट के रूप में जम सकता है। ऐसे में सोने से पहले इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
फ्रूट जूस- यदि आपके पास जूसर है तो आप घर में ही जूस बनाएं। क्योंकि बाजार में जो फ्रूज जूस उपलब्ध होते हैं। उनमें सोडा और चीनी की मात्रा बराबर ही पाई जाती है। और इसके साथ ही इनमें से फलों में पाए जाने वाले फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी गायब होते हैं। ऐसे में दिन के खत्म होने के साथ इसके सेवन से बचना चाहिए।
चॉकलेट-चॉकलेट खाने के कई लाभ होते है। लेकिन इनमें चीनी और फैट होते हैं इसलिए बेड पर जाने से पहले इन्हें नहीं खाने से बचना चाहिए। बाजार में पाए जाने वाले चॉकलेट खाने के दौरान आप एक ही समय में बहुत अधिक कैलोरी ले रहे होते हैं।
आइसक्रीम- आइसक्रीम खाने से बाद सोने से बचना चाहिए।क्योकि बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में बहुत अधिक मात्रा में फैट और आर्टिफिशियल सुगर होता है तो आपको बहुत अधिक कैलोरी देते हैं। उस तरह की आइसक्रीम को खाना चाहिए जिसके एक सर्व में 15 ग्राम से भी कम चीनी हो।
अंजू राना