राष्ट्रीय महिला दिवस के उत्सव पर the RDS टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्बरता कार्यक्रम का आयोजन अधिनाथ पार्क दुर्गापुरा में किया गया।
जिसमे महिलाओं एवम १८ वर्षीय से कम उम्र की लड़कियों ने बड़ चढ़ के हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आयोजन २nd dan black belt कोच रविन्द्र और सहयोगी मुनमुन रॉय भी रही।
कार्यक्रम में लड़कियों को आत्मा रक्षा और बचाव के कई तकनीकों से साझा किया गया जिसमे शरीर के नाजुक हिस्सो के बारे में,सड़क चलते छेड़ छाड़ के बचाव,हथियार से बचाव और सुरक्षा के कई दाव पेंच सिखाए गए।
कोच रविन्द्र का कहना है कि हर लड़की निहथा नही उनके पास १० हथियार होते है और इसलिए हर लड़की को आत्मनिर्भर होना जरूरी है ।जिस तरह से महिलाओं को लेके अपराध बढ़ रहे है हमे खुद आगे आके प्रयास करना होगा।