Newsquesindia….(Arvind Jangid) जयपुर। पुलिस आयुक्त द्वितीय श्री राहुल प्रकाश एवम् पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ अमृता दुहन के निर्देशन में यातायात पुलिस की वर्दी पैटर्न के अनुरूप बनाए मास्क……..
अब यातायात पुलिस कर्मियों की वर्दी के अनुरूप मास्क के कलर से दिखेगी एकरूपता….
आज यादगार भवन में पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा महिला कांस्टेबल श्रीमती प्रकाश द्वारा डिजाइन किए तकरीबन 500 मास्क का यातायात पुलिसकर्मियों को करवाया गया वितरण।
पुलिस उपायुक्त यातायात ने महिला कांस्टेबल को शाबासी देते हुए बताया यातायात पुलिस की प्रेरणा स्रोत…..
महिला कांस्टेबल ने पूर्व में भी साथी पुलिसकर्मियों को कोविड-19 महामारी से बचाने के लिए स्वप्रेरणा से तैयार कर वितरित किए थे 500 मास्क…..
यातायात पुलिस द्वारा प्रवासी महिला श्रमिको के लिए चलाए गए माहवारी स्वच्छता अभियान में भी किया था मास्क का वितरण…..