आज दिनांक 20 जून 2020 शनिवार- आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दिन में 11/52 बजे तक रहेगी फिर अमावश्या शुरू होगा- रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12/02 बजे तक रहेगा फिर मर्गशिरा नक्षत्र शुरू होगा- शूल योग दोपहर 02/32 बजे तक रहगा- शकुनी करण दिन में 11/52 बजे तक रहेगा- चंद्रमा मध्यरात्रि 12/36 बजे तक वृषभ राशी में गौचर करेगा और फिर मिथुन राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 09/13 बजे से 10/56 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज का अभिजित मुहर्त दोपहर 12/12 बजे से 01/07 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह सूर्योदय से दोपहर 12/02 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 05/46 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 07/33 बजे होगा- कल सूर्य ग्रहण है इसका सूतक आज रात्रि 10:14 पर लग जाएगा
ज्योतिषाचार्य- पंडित संजय महर्षि
मेष- आपके लिए आज का दिन शुभ और धनदायक है निजी हित के काम आसानी से बनेगे | आज किसी बड़े अधिकारी अथवा किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बात या मुलाकात हो सकत है | घर में मेहमान का आगमन भी संभव है | छोटे काम से आर्थिक लाभ होगा |
वृषभ- आपके लिए अच्छा और शुभ दिन है | नया काम शुरू करने के लिए और अपने काम को विस्तार करने के लिए भी दिन अच्छा है | पारिवारिक माहोल पक्ष का और सहयोग का बना रहेगा | अब आपके लिए आगे का रास्ता भी खुलेगा | यात्रा योग भी बनते हुए दिखाइ दे रहे है |
मिथुन- आज का दिन आपके लिए थोडा खर्चीला लग रहा है | वैसे तो अगर कोई जरुरी खर्च करना हो तो वह जरुर करे मगर अपनी जेब पर भी नज़र रखे नहीं तो आगे दो दिनों में मुसीबत बढ़ सकती है | प्राइवेट जॉब वालो को आज काम की अधिकता रहेगी | यात्रा आदि में परेशानी हो सकती है |
कर्क- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और लाभदायक है | आज आप खुलकर काम करे और लाभ तो अपने आप आपके पास आ ही जायेगा | सभी काम समय पर पुरे हो जायेगे | लोगो में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | नए काम का रास्ता खुलेगा |
सिंह- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सरकारी नौकरी वालो को उन्नति का या स्थान्तरण करवाना हो तो आज पहल करे जल्दी ही इसका शुभ फल मिलेगा | आज आप पारिवारिक जरुरतो का भी ध्यान रखे और उसको पूरा करने का प्रयास करना |
कन्या- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा हो गया है पिछले कई दिनों की परेशानी आज ख़त्म होती दिखाई दे रही है | आज आपको आर्थिक लाभ के योग बने हुए है अगर आज कोई आश्वासन भी मिलता है तो वह भी अच्छा है आगे लाभ भी मिल जायेगा |
तुला- आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत लग रहा है | कुछ न कुछ मानसिक तनाव बनाने वाली बात सामने आ सकती है | आज आप जो भी करे सावधान से करे चंद्रमा थोडा सा तनाव पैदा कर सकता है या आपसे कोई भूल करवा सकता है |
वृश्चिक- आपके लिए दिन शानदार होगा | यदि कोई अविवाहित है और रिश्ते में बाधा आ रही है तो आज फिर से शुरुवात करे | जो लोग विवाहित है उनको आज जीवनसाथी से समर्पण मिलेगा साथ मिलेगा लेकिन अगर किसी प्रकार का आपसी तनाव चल रहा है तो आज पहल करे ठीक हो जायेगा |
धनु- आज का दिन आपके लिए साधारण रहेगा | नजदीक की छोटी छोटी यात्रा हो सकती है और आपको यात्राओ में बहुत सावधानी रखनी पड़ेगी | अभी नया काम करना ठीक नहीं है और किसी से बैर बढे ऐसा काम भी नहीं करना है | परिवार में शांति बनी रहे यह प्रयास करना |
मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है पिछले दिनों की समस्या का अंत होता हुआ दिखाई देगा कोई रास्ता बना ही लेंगे | आपके पास परिवार का साथ और सहयोग बना रहेगा | आर्थिक स्थति में मजबूती आएगी | घर में कोई नया मेहमान भी आ सकता है |
कुम्भ- आपके लिए समय थोडा सा विपरीत और चिंताकारक बन गया है | आज आपकी जुबान पर अगर कंट्रोल नहीं रखा तो मुसीबत में फस सकते है | सभी छोटे बड़ो की इज्जत करे और प्रेम भरा अच्छा व्यवहार करे | शाम को कुछ मित्र से मुलाकात हो सकती है |
मीन- आपके लिए आज का दिन पराक्रम वृद्धि और उत्साह वर्धन करने वाला है | जैसा काम आप करेगे वैसा ही फल मिलेगा | नया काम करना है तो कर सकते है | आपके बाहरी संबंधो में मधुरता और प्रगाढ़ता आएगी | आर्थिक स्थति में सुधार होगा |