आज दिनांक 5 अगस्त 2020 बुधवार- भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रात 10-50 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी- धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 9-31 बजे तक रहेगा फिर शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा- शोभन योग कल सुबह सूर्योदय पूर्व 5-08 बजे तक रहेगा- तैतिल करण दिन में 10-18 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात कुम्भ राशी में गौचर करता रहेगा- पंचक चलते रहेगे- आज का राहुकाल दोपहर 12-44 बजे से 2-23 बजे तक रहेगा- अभिजित मुहर्त आज नहीं रहेगा- सूर्योदय सुबह 6-06 बजे होगा- सूर्यास्त शाम 7-22 बजे होगा-
ज्योतिषाचार्य पंडित संजय महर्षि
मेष- आपके लिए दिन अच्छा है | आप इस अवसर को पहचाने और लाभ लेने का पूरा प्रयास करे | व्यावसायिक गतिविधिया तेजी से लाभदायक स्थातिया पैदा करेगी | आज परिवार से कोई शुभ समाचार आ सकता है या कोई शुभ काम भी हो सकता है |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | अगर आप सरकारी नौकरी में है और स्तानान्तार्ण चाहते है तो प्रयास करे और अगर व्यापर आदि कर रहे है तो आज थोडा सा तरीके में बदलाव करके काम करे जल्दी ही इसका लाभ मिल जायेगा | आज मित्रो का सपोर्ट मिलेगा |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन शानदार है | कोई भी शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न कर सकते है | मन में शांति और शकुन महसूस करेगे | आज परिवार में भी सुख शांति और समृद्धि का वास रहेगा | एक तो आज भाग्य साथ देगा इसलिए अच्छे काम भी अपने आप बन जायेगे |
कर्क- राशी के लिए आज का दिन आर्थिक और शरीरिक परेशानिया पैदा करने वाला लग रहा है | आज अगर कोई नया इन्वेस्ट किया तो पूरी सम्भावना है की इसका लाभ उतना न मिले जितने की आशा आपने की होगी | आलस से बचे आज | चौट आदि न लगे इससे भी संभालना |
सिंह- राशी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | सप्तम चंद्रमा प्रेम प्यार प्रदर्शन और बढाने वाला होता है | अगर विवाहित है और आपका साथी आपसे दूर है या रूठा हुआ है तो आज कोशिश करे की दूरिया और नाराजगी दूर हो जाये और प्रेम बढे नज्दिकिया बढे और प्यार से साथ मिलकर रहे |
कन्या- राशी के लिए दिन कोई विशेष उपलब्धि वाला तो नहीं कहा जायेगा परन्तु आज आपको पुराने काम का लाभ मिलेगा ऐसे योग बना हुआ है | इस समय नया काम शुरू करने से परहेज करे तो अच्छा रहेगा | नए व्यक्ति पर अचानक भरोसा करना ठीक नहीं है | पुराना रोग अब ठीक हो जायेगा |
तुला- राशी के लिए आज का दिन पक्ष के गौचर का बना रहेगा | खेल या किसी अन्य प्रकार की परफोर्मेंस में शामिल हो रहे हो तो आज आपको विजेत्ता बनने के प्रबल चांस है | किसी दो पक्षों के बिच में भी शायद कोई मध्यस्तता करनी पड़ सकती है | आपका न्याय सर्वमान्य होगा |
वृश्चिक- राशी के लिए आज का दिन मिलेजुले परिणाम देगा हालाँकि आज आपको किसी कीमती समान की खरीदारी करने का भी मौका मिल सकता है | आपके सुख एश्वर्य में बढ़ोतरी और वाहन सुख मिलने के योग बने हुए है | आप जो अभी काम करने में लगे है उसमे आज विघ्न आ सकता है |
धनु- राशी के लिए शुभ समय है और आज तो आपको हर काम बड़ी ही कुशलता से ही करना पड़ेगा | अगर आप वकालत या कमीशन आदि जैसे बुद्धि और बोलने के व्यवसाय से जुड़े है तो निश्चित ही आपको आज कोई बड़ा लाभ मिले या कोई बड़ी सफलता मिले ऐसे योग बने हुए है |
मकर- समय आपका साथ दे रहा है | आवश्यक वस्तुओ और धन की पूर्ति हो जाएगी- अभी नया काम और यात्रा टाले | परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशिया बढ़ेगी- नौकरी पेशा लोगो को आज सुविधा और अधिक मिल सकती है |
कुम्भ- आपके लिए शुभ समय चलता जायेगा | कोई भी काम आपको करने में सही समय पर मदद के साथ पूरा हो जायेगा | किसी यात्रा पर जा सके है या कोई ऐसा काम जो आपका रुका अटका हो वह शुरू करे तो आज वह भी पूरा हो जायेगा |
मीन- आपके लिए दिन थोडा सा विपरीत है लेकिन चिंता करने से कोई संशय का हल नहीं निकलता इसलिए आज आप पोजेटिव विचार रखे और सावधानी से काम करे | आज धन हानि और यात्रा में तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है |