आज दिनांक 11 जुलाई 2020 शनिवार- श्रावण मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 1/33 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- उतराभाद्रपद नक्षत्र दिन रात रहेगा- शोभन योग रात 8/59 बजे तक रहेगा- वणिज करण दोपहर 1/33 बजे तक रहेगा फिर उसके बाद विष्टि करण शुरू होगा यानी भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा दिनरात मीन राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 9/18 बजे से 11/01 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12/16 बजे से 1/11 बजे तक रहेगा- रवि नामक शुभ योग दिनरात रहेगा- पंचक दिनरात चलते रहेगे- आज सूर्योदय सुबह 5/53 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 7/34 बजे होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है खर्च में बढ़ोतरी होगी आय कम होने की चिंता रहेगी | बनते काम भी रुक सकते है | अपने मन में कोई भय जैसा वातावरण रहेगा | वाणी पर भी कंट्रोल रखे नहीं तो छोटी से बात भी बिगड़कर बड़ी हो जाएगी |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन शुभ है और लाभदायक है अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत शुभ है और लाभ देने वाला है | मित्रो और परिवार वालो का सहयोग मिलेगा | बड़े सौदे भी हाथ में आने के अवसर मिलेगे | धन मिलेगा |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है अपने काम में पूरा ध्यान दे अब आपके हित के काम बनेगे और दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा | नजदीकी रिश्ते अगर पिछले दिनों बिगड़े होंगे तो आज सुधारने का प्रयास करे तो सुधर जायेगे | धन के लिए प्रयास तेज़ करे |
कर्क- आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली दिन है नए काम में रूचि बढ़ेगी और अगर पिछले दिनों में कोई काम रुक गया हो तो आज फिर से शुरू करे जल्दी ही पुरे भी हो जायेगे | पिता की सेहत का ध्यान रखे और धार्मिक कार्यो में भी अवसर मिलेगा |
सिंह- आपके लिए आज का दिन ठीक है हालाँकि चंद्रमा आठवा है लेकिन वृषभ राशी में होने के कारन राशी के चंद्रमा जैसे है फल प्रदान करेगा | आज सुस्वादिष्ट भोजन और वस्त्र लाभ होने के पुरे योग बने हुए है | आपके लिए आज कोई बड़ा काम बन जायेगा |
कन्या- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है अगर जीवनसाथी के साथ कोई मतभेद होगा तो आज थोड़े से प्रयास से फिर से प्रेम और प्रगाढ़ बन सकता है और आपसी समर्पण भी बढेगा | साझेदारी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है लाभ भी होगा |
तुला- आपके लिए आज का दिन ठीकठाक ही है बस अपने काम से काम रखे दुसरो के काम में दखल न दे तो आपके काम नहीं रुकेंगे | पुराने मित्र आज अचानक मिल सकता है | नए काम के लिए आज का दिन ठीक नहीं है | कुछ परेशानी हो तो शांति से निवारण करे |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आप किसी उद्योग से जुड़े है तो आज आपके लिए बहुत बड़ा दिन साबित हो सकत है | सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार मिलने से दिन में मूड खुश रहेगा | बच्चो के प्रति अपनी जिम्मेदारी आसानी से निभा लेंगे |
धनु- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है कोई बड़ा काम न करे तो ही अच्छा है अगर कोई काम की बात आगे बढ़ाना चाहे तो बढ़ा सकते है | कुछ लोग हो सकते है की आपकी पीठ के पीछे चुगली कर सकते है | अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे |
मकर- आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है आगे बढ़ने के लिए आपको अनेक अवसर मिलेगे और आपका होंसला और जोश भी बढ़ा रहेगा | यात्रा के लिए भी शुभ दिन है लाभ मिलेगा | आर्थिक स्थति में सुधार होगा और परिवार में खुशियों का माहोल रहेगा |
कुम्भ- आज का दिन आपके लिए शुभ और धनदायक है अगर आपके कोई काम धन के लेन देन से सम्बंधित अटके हो तो आज पुनः शुरू कर जल्दी ही लाभ हो जायेगे | घर में भी मेहमान आयेगे | आपको परिवार के साथ अच्छा और खुशियों का माहोल मिलेगा |
मीन- आपके लिए आज का दिन शुभ है सफलता देने वाला है और हर काम में सिद्धि प्रदायी है | घर में आप शुभ और मांगलिक कार्य सम्पन्न कर सकते है | अपने परिवार में भी आज शुभ समाचार आएगा और खुशिया ही बढ़ेगी | आर्थिक स्थति अच्छी रहेगी |
– ज्योतिषाचार्य : पंडित संजय महर्षि