आज दिनांक 8 अगस्त 2020 शनिवार- भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मध्यरात्रि बाद 4-18 बजे तक रहेगी फिर षष्ठी तिथि शुरू होगी- उतराभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 4-12 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल संज्ञक रेवती नक्षत्र शुरू होगा- धृति योग दिनरात रहेगा- कौलव करण दोपहर 3-18 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात मीन राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 9-25 बजे से 11-04 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है- आज अभिजत मुहर्त दोपहर 12-17 बजे से 1-10 बजे तक रहेगा- पंचक चलते रहेगे- आज सूर्योदय सुबह 6-07 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 7-20 बजे होगा-
आज नाग पंचमी है-
ज्योतिषाचार्य- पंडित संजय महर्षि
मेष- आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत योग वाला बना हुआ है इसलिए सावधानी से काम करे और किसी के बहकावे में न आये | आज आपकी सादगी का लाभ कोई उठा सकता है | पहले आप हर काम को चेक करे फिर करे और किसी की बात सुनकर काम न करे पहले सोचे फिर करे |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन पक्ष के गौचर का बना है और लाभदायक बना है इसलिए आज आप जमकर पुरे दिन काम करे इसका लाभ शाम को या कल मिल जायेगा | अपने पुराने कार्य को करते रहे और चाहे तो साथ में कोई न्य काम आज जोड़ सकते है | आर्थिक स्थति मजबूत होगी |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन पक्ष के गौचर का बना रहेगा और जो स्थातिया इतने दिन तक प्रतिकूल चल रही थी तो वह अब आपके अनुकूल बनती चली जाएगी | बेहद खास अंदाज के कारन आपका समान बढेगा | जल यात्रा का अवसर मिल सकता है | सफाई आदि कार्य में रूचि बढ़ेगी |
कर्क- आपके लिए आज का दिन पक्ष के गौचर का बन गया है | अपने पुराने रुके अटके काम शुरू करे जल्दी ही समाप्त हो जायेगे | भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है | थोडा प्रयास करे तो कही धन रुका अटका है तो आपको मिल जायेगा | नजदीक की यात्रा आपकी सुखद और लाभदायक होगी |
सिंह- आपके लिए समय प्रतिकूल बन गया है | इस समय में चोक्काने होकर काम करे वर्ना आपको कोई मुसीबत में डाल सकता है | नया इन्वेस्ट और यात्रा को दो दिन टाले | अपने सेहत की फ़िक्र हो सकती है या कोई तकलीफ भी उठानी पड़ सकती है | चिंता की वजह से नींद में कमी रहेगी |
कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा है और थोड़ी बहुत चिंताओं को भी हल्का करने वाला है | अगर आप परिवार के साथ कही घुमने जा रहे है तो इस समय में आपको भरपूर आनद मिलेगा | व्यापार में या व्यवसाय में कोई अतिरिक्त लाभ मिलने के योग बन रहे है | मित्र का साथ मिलेगा |
तुला- आपके लिए समय मिलजुल रहेगा | अभी आप काफी कुछ जोड़तोड़ के प्रयासों से बचे और अपने गुप्त शत्रुओ पर भी पैनी नजर रखे | नया काम या इन्वेस्टमेंट दो दिन रोके | यात्रा पर जा रहे है तो अपने समान की रक्षा करे | किसी पर आज आँख मूंदकर भरोसा किया तो हानि उठानी पड़ेगी |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | रोजगार सुविधा बढ़ेगी | आय के लिए प्रयास सफल होगे | आधुनिक वस्तुओ की तरफ आपकी रूचि भी बढ़ेगी | लम्बी यात्रा, हवाई प्रवास या विदेश यात्रा के योग बने हुए है | घर के आंतरिक मामले आज शांत हो जायेगे | खुशिया बढ़ेगी मित्र मिलेगे |
धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है वैसे तो काम में कोई रुकावट नहीं आएगी मगर लापरवाही और अति आत्मविश्वास का खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा | आय में निरंतरता रहेगी | महँगी वस्तुए खरीददारी में धन खर्च हो सकता है | कुछ लोग आज आपसे इर्ष्या रख सकते है |
मकर- आपके लिए दिन उतम और लाभदायक बन गया है | आपके लिए एक सुनहरा मौका है अगर आपने आज खूब जी भरकर मेहनत किया तो इसका अच्छा परिणाम और लाभ पाकर आपके पुरे परिवार में खुशिया छा जाएगी | कोई शुभ काम में शामिल होने के योग बन रहे है |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन परिवार, आय, बचत और कार्य सुधार के साथ ही शुरू होगा और शाम होते होते भी वही समस्या या चिंता मन में बनी रहे ऐसे योग है | हालाँकि चालू काम से लाभ मिलेगा और परिवार में आवश्यकता के अनुसार धार्मिक माहोल या कार्य सम्पन्न होगा |
मीन- आपके लिए आज का दिन शुभ है हालाँकि शनि के साथ चन्द्र का योग कुछ खास शुभफल नहीं देता है फिर भी आज आपका दिन और समय के मुकाबले में अच्छा बीतेगा | इच्छानुसार काम बनेगे | शत्रु परास्त होगे | यात्रा के योग भी बन रहे है | परिवार के साथ खुशिया बाँटने का योग है |