आज दिनांक 18 जुलाई 2020 शनिवार- श्रावण मास कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि मध्यरात्रि 12/41 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी- मर्गशिरा नक्षत्र रात 9/24 बजे तक रहेगा फिर आर्द्रा नक्षत्र शुरू होगा- ध्रुव योग रात 11/08 बजे तक रहेगा- गर करण दोपहर 12/42 बजे तक रहेगा- चंद्रमा वृषभ राशी में सुबह 9/01 बजे तक रहेगा फिर मिथुन राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 9/20 बजे से 11/02 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12/17 बजे से 1/11 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 5/57 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 7/32 बजे होगा-
आज प्रदोष व्रत है- शनि त्रियोदशी है-
मेष- आपके लिए आज का दिन कुछ कुछ परिवार की जिम्मेदारिय और धन की व्यवस्था करने में बीते ऐसा संकेत मिल रहा है | कुछ जरुर काम के लिए नए लोग आपके घर या ऑफिस में आ सकते है | अगर आप जॉब पर है तो आपके बोस आपके काम से खुश होगे कुछ अतिरिक्त लाभ होगा |
वृषभ- राशी में ही चंद्रमा गोचर कर रहा है इसलिए आज आपको नए काम की शुरुवात करने में आसानी रहेगी | कोई शुभ मांगलिक काम सम्पन्न करवा सकते है या शामिल हो सकते है | आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग है | परिवार के साथ आप बहुत खुश रहेगे और यात्रा पर भी जा सकते है |
मिथुन- आपकी राशी का स्वामी अपनी ही राशी में होने से आज आपका मन भी जोश से भरा रहेगा और आपकी हर बात आज आपके परिवार वाले या मित्र या काम करने के स्थान पर लोग मानेगे ऐसे योग बने हुए है और इस का लाभ आज आपका पैसा कही रुका अटका है तो मांगकर उठा सकते है |
कर्क- आपके लिए आज का दिन लाभ ओर खुशिया प्रदान करने वाला है कोई भी आपकी योजना हो तो उसमे आज इन्वेस्ट करे आगे लाभ मिल जायेगा | परिवार में खुशियों का माहोल रहेगा | व्यापारिक यात्रा का लाभ मिलेगा | बड़ो लोगो से मुलाकात होगी और धन भी मिलने के योग है |
सिंह- राशी के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है | आज कोई क़ानूनी विवाद का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है | सभी विवादित मुद्दे सुलझाने के लिए भी दिन अच्छा है | नौकरी की तलाश है तो आज प्रयास करे जल्दी मिल जाएगी | आपका स्थान परिवर्तन योग बना हुआ है |
कन्या- आपके लिए आज का दिन पक्ष के गौचर वाला बना है और आज आप अपने प्राकृतिक हंसमुख स्वाभाव में ही नजर आयेगे | चिंता से मुक्त और अपने आप में आत्म विश्वास से भरपूर महसूस करेगे | भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा | आज प्रभुभक्ति गुरु भक्ति में रूचि बढ़ेगी |
तुला- आपके लिए अभी समय थोडा कष्टकारी है और ऐसे में अगर आप अपने काम के प्रति या रस्ते में आते जाते समय लापरवाह रहे तो हानि होने का या नुक्सान उठाने का योग बना हुआ है | आज आपको लड़ाई झगडे से बचना है और नया इन्वेस्ट करने से भी बचना है | शांत ही रहे |
वृश्चिक- आपके लिए दिन अच्छा है | मिलकर काम करने का लाभ मिल जयेगा | पारिवारिक माहोल अच्छा, खुशनुमा, प्रेम प्यार से भरपूर, अनुकूल स्थतियो वाला रहेगा | अपने जीवन साथी या प्रेमी संग कही घुमने जा सकते है या फिर एकांत में बैठकर कुछ पल साथ बिता सकते है |
धनु- राशी के लिए आज का दिन अशुभ फल प्रदान करने वाला लग रहा है एक तो आज आपको बिना मतलब का छोटी छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है और दूसरा आज आप सफलता के करीब पहुचकर भी हो सकता है निराश हो जाओ, आज आपमें संघर्ष करने की क्षमता विकसित होगी |
मकर- राशी वालो के लिए आज का दिन सफलता से भरपूर है और खुशियों से भरपूर रहेगा | काफी पुराना कोई दबाव आज या आगे जल्दी ही आपके सर से उतर जायेगा और आप बहुत खुश महसूस करेगे | बच्चो पर खर्च हो सकता है और आज आपको धन और यात्रा का सुख मिलने के भी योग है |
कुम्भ- राशी वालो के लिए आज का दिन मध्यमफल दाई है | विशेष कोई उपलब्धि मिले ऐसे योग नहीं लग रहे मगर छोटे छोटे लाभ आपको मिल सकते है | माता का आशीर्वाद मिलेगा | सुख के साधन में बढ़ोतरी की इच्छा बलवती होगी | अपने रिश्तो को बचाए-
मीन- राशी के दिन अच्छा है पक्ष के गौचर का दिन बना हुआ है | आप उत्साह और उमंग से भरपूर रहेगे | आपके काम करने में रूचि रहने के कारन तेजी रहेगी | आर्थिक लाभ के लिए दिन शुभ लग रहा है | यात्रा का लाभ मिलेगा | परिवार में कोई शुभ समाचार आ सकते है | मित्र मिलेगे |
– ज्योतिषाचार्य: पंडित संजय महर्षि